इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? यह एक ऐसा प्रश्न है जो हर व्यक्ति के दिमाग में आता ज़रूर है। लेकिन इसके सही उत्तर की इम्यूनिटी क्या खाने से सबसे तेज़ी से बढ़ेगी, हर व्यक्ति के पास नहीं होता।इसीलिए आज के अपने ब्लॉग में हम लेकर के आए हैं इस बात का ही जवाब कि इम्यूनिटी क्या खाने से बढ़ेगी।
आइए सबसे पहले जानते हैं कि इम्यूनिटी क्या है।
इम्युनिटी मतलब रोग प्रतिरोधक छमता यह वह चीज है जिसकी आज कल की यूथ जनरेशन में सबसे ज्यादा कमी है सिर्फ यूथ जनरेशन ही नहीं बल्कि लगभग सभी लोग ही आज कल इम्युनिटी की कमी के चलते बहुत ही जल्दी या फिर कहें तो अक्सर किसी न किसी बीमारी से जूझते रहते है ।
तो आज हम आपनी इस पोस्ट में आपकी इसी Low Immunity मतलब कम रोग प्रतिरोधक छमता को बढाने और न केवल बढाने बल्कि बहुत ही तेजी और आसानी से बढाने के कुछ आयुर्वेदिक तरीके लेकर आए है जिससे आपको आने वाले मौसम में आपनी सेहत को लेकर चिंता न करनी पड़े ।
1. हल्दी और काली मिर्च
२. गिलोय और तुलसी
3. आंवला और विटामिन –C
4. अदरक, दालचीनी और कालीमिर्च की चाय
5. उषापान
1.) हल्दी और काली मिर्च
(Turmeric and Black Pepper)
वैसे तो आप सभी ने कभी न कभी हल्दी वाला दूध तो पिया ही होगा परन्तु इम्यूनिटी को तेजी से बढ़ाने के लिए आपको दूध में सिर्फ हल्दी पाउडर ही नहीं बल्कि काली मिर्च का भी उपयोग करना चाहिए। क्योंकि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन को जल्दी और प्रभावशाली तरीके से शरीर में सोखने के लिए उसमें कुछ मात्रा में काली मिर्च की आवश्यकता (जरूरत) होती है।
⇒ मुख्य फायदे
(Key Benefits)
i. तेजी से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना (High Speed Immunity Boost):
यह मिश्रण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बहुत ही तेजी से बढ़ाता है जिससे व्यक्ति को सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिल जाती है।
ii. सूजन और दर्द में राहत (Anti-Inflammatory):
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में जब काली मिर्च का पाउडर मिल जाता है तो वह गुणात्मक परिवर्तन करता है और करक्यूमिन को शरीर में जल्दी सोखने (Absorb) करने में मदद करता है जिससे यह मिश्रण शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द को तेजी से कम करने में सहायक होता है।
iii. पाचन में सुधार व गैस से राहत:
यह हल्दी एवं काली मिर्च के मिश्रण वाला दूध हमारे पाचन तंत्र को साफ करता है जिससे व्यक्ति को अपच व गैस जैसी समस्याओं में राहत प्राप्त होती है।
iv. अच्छी नींद:
रात को इस मिश्रण को सोने से पूर्व पीना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे व्यक्ति को तनाव (Stress) से राहत मिलती है एवं नींद भी बहुत अच्छी आती है।
v. त्वचा एवं खून के लिए फायदेमंद
(Beneficial for Skin and Blood)
इस मिश्रण में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) व्यक्ति की त्वचा सम्बन्धी समस्याओं में बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं और यह शरीर में बहने वाले रक्त (खून) को साफ करते हैं जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है और सौन्दर्य बढ़ता है।
⇒ मिश्रण बनाने का तरीका
(Mixture Making Process)
➡ मिश्रण को तैयार करने के लिए नीचे दी गई विधि का प्रयोग करें:
➡ मिश्रण बनाने की सामग्री:
दूध: एक गिलास (लगभग 150 से 200 ML)
हल्दी: आधा चम्मच (पाउडर)
काली मिर्च: एक चुटकी (पाउडर)
➡ सही मिश्रण बनाने का तरीका (The Perfect Blend):
एक बर्तन (पतीले) में एक गिलास दूध डालें, उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालें और उसे अच्छी तरह से उबाल लें। आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा गुड़ (बिना मसाले वाला) या फिर शहद आवश्यकतानुसार मिला सकते हैं। फिर इस मिश्रण को गुनगुना या हल्का गर्म पी सकते हैं।
⇒ सावधानियां (Who should avoid this?)
(Precautions)
हालाँकि यह मिश्रण बहुत ही फायदेमंद है इसमें कोई संशय नहीं है परन्तु फिर भी इसे लेने की कुछ सावधानियां भी हैं।
⇒ कौन-कौन इसे नहीं ले सकता है:
i ) गर्भवती महिलाएं:
गर्भावस्था के दौरान हल्दी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
ii ) पथरी की समस्या:
हल्दी में “ऑक्सालेट्स” होते हैं जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। अगर किसी को पहले से ही पथरी की समस्या है तो इसका सेवन कम से कम करें।
iii ) सर्जरी या खून पतला करने की दवा लेने वाले लोग :
हल्दी शरीर में बहते खून को पतला करने का काम भी करती है। इसलिए अगर आपकी किसी प्रकार की सर्जरी होने वाली हो या आप खून पतला करने की दवा ले रहे हों तो इसका सेवन न करें।
iv ) पेट की संवेदनशीलता या अल्सर:
यदि आपको पेट में अल्सर की समस्या है या अत्यधिक एसिडिटी या गर्मी की समस्या है तो यह बेचैनी कर सकती है क्योंकि काली मिर्च गर्म स्वभाव की होती है।
v ) मधुमेह के रोगी:
हल्दी शुगर के लेवल को प्रभावित करती है। यदि आप मधुमेह के रोगी हैं और शुगर की दवा ले रहे हैं तो आपको इसके सेवन के समय अपने ब्लड शुगर की निगरानी रखनी पड़ेगी क्योंकि हल्दी शुगर लेवल को बहुत ही कम कर सकती है।
⇒ निष्कर्ष
(Conclusion)
किसी भी प्रकार के घरेलू नुस्खे या मिश्रण पेय आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले, खास करके यदि आप पहले से किसी प्रकार की दवाएं ले रहे हैं तो आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श कर लेना ही सबसे अच्छा होता है।
२. गिलोय और तुलसी:
इसके बारे में विस्तृत ( डिटेल ) जानकारी के लिए अगला ब्लॉग पढ़े
डिस्क्लेमर (Disclaimer):
यहाँ पर साझा किए गए आयुर्वेदिक सुझाव व नुस्खे सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हर व्यक्ति का शरीर एवं स्वास्थ्य स्थिति अलग-अलग होती है इसलिए परिणाम भी एक जैसे न होकर अलग-अलग हो सकते हैं। इस ब्लॉग में पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया गया है, अतः इसके उपयोग से होने वाले किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव के लिए लेखक या ब्लॉग जिम्मेदार नहीं होगा। किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
1 thought on “इम्यूनिटी तेजी से बढ़ाने के लिए क्या खाएं? (Top 5 ways)”